Monday, November 7, 2016

बेटी

बेटी मुझे बनाना राम
जो कर जाए कुल का नाम 

मेरे जन्म पर ना हो उदासी 
सब के चेहरे पर हो मुस्कान 
माँ की परछाई बनू मैं 
पापा को हो मुझपर मान 

बेटी मुझे बनाना राम

ना कोई मुझको पेट में मारे 
दादी भाई सा मुझको चाहे 
मेरा भी जन्मदिन मनाये 
मेरे लिए भी तोहफे लाये 

बेटी मुझे बनाना राम

दो कुल को रोशन कर पाऊ
पढ़ लिख कर नई राह बनाऊ
ना रहूँ मैं किसी पे बोझ 
बस इतना दे देना वरदान 

बेटी मुझे बनाना राम

कल्पना चावला  बन नभ में जाऊ 
हर मुश्किल को पर करूँ मैं 
सीता बन हर धर्म को निभाऊ 
कर पाऊँ सब का सम्मान 

बेटी मुझे बनाना राम

माँ बाप का क़र्ज़ चुकाऊ
उन्हें छोड़ कर कभी ना जाऊ
उनकी जग में शान बढाऊ
कर जाऊ कुछ अच्छे काम 

बेटी मुझे बनाना राम

पापा की परी माँ की दुलारी 
सब की करू मुश्किल आसान 
हर कर्त्तव्य को पूरा करू मैं 
ना हो कोई मुझसे परेशान 

बेटी मुझे बनाना राम

No comments:

Post a Comment

Please Share Your Thoughts Here